नवगछिया : नवगछिया में कोसी उफान पर है. कोसी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी गांव के करीब पंद्रह घरों के लोग बाढ़ प्रभावित हो गए हैं.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 326
इस आशय की पुष्टि करते हुए मंडरौनी के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने कहा है कि पदाधिकारियों को भी इस आशय की सूचना दी गयी है. इधर खरीक के कोसी तटवर्ती गांव लोकमानपुर पंचायत के सिंहकुण्ड गांव में भी निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगा है.

कोसी नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने के साथ ही नवगछिया के 20 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

