भागलपुर: सृजन संस्था की सचिव प्रिया कुमार उर्फ रजनी प्रिया और कुमार क्लासेस के संचालक और सृजन संस्था की संचालक मनोरमा देवी का बेटा अमित कुमार विदेश नहीं भाग पाएगा। अमित और प्रिया दोनों पति पत्‍‌नी हैं। एसएसपी मनोज कुमार ने दोनों के पासपोर्ट को जब्त करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में अनुरोध किया है कि दोनों के उपर कोतवाली थाने में विभिन्न मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इस कारण दोनों का पासपोर्ट जब्त करते हुए विदेश जाने पर रोक लगे।

विदेश भागने की चल रही थी तैयारी

अमित कुमार के करीबी के मुताबिक अमित कुमार और प्रिया कुमार उर्फ रजनी प्रिया इस घोटाला के उजागर होने के बाद विदेश भागने की तैयारी में लग गए थे। इस बात की भनक भागलपुर पुलिस को लग गयी। इसके तत्काल बाद एसएसपी ने पासपोर्ट पदाधिकारी को पत्र लिख जब्त करने का अनुरोध किया है।

एक नेता के शरण में दंपती

गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए प्रिया और अमित एक बड़े नेता के शरण में है। वह नेता प्रिया कुमार के रिश्तेदार बताए जाते हैं। हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी अभी पुलिस जुटा रही है। ताकि यदि उस नेता की शरण उसे मिले तो वहां भी पुलिस मामले में अपनी कार्रवाई कर सके।

कुछ लोगों ने ली नेपाल में शरण

पुलिस की जांच में कुछ लोगों का नाम आने के बाद वे लोग नेपाल भाग गए हैं। वहीं कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिल रही है कि इसमें से एक व्यवसायी स्पेन और एक स्कॉटलैंड भाग निकला है। पुलिस उन लोगों को कॉल डिटेल के आधार पर अभियुक्त बनाने की तैयारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *