गोपालपुर : रंगरा पीएचसी के लेखापाल सह स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार को लगातार दूसरी बार शो कॉउज कर ततकाल जवाब देने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश ने बताया कि रंगरा प्रखंड की तीन पंचायत कोसी नदी की बाढ से पूरी तरह से प्रभावित हुई थी. उक्त पंचायतों में हैलोजन टैबलेट के वितरण का निर्देश दिया गया था.

लेकिन लेखापाल ने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजन कुमार को नहीं दी. जिस कारण समय पर बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में हैलोजन टैबलेट का वितरण नहीं हो सका. इस बारे में जब एसडीओ ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के जानकारी ली तो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि लेखापाल द्वारा इसकी सूचना नहीं दी गई.

इसको घोर लापरवाही मानते हुए लेखापाल पर शो कॉउज किया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश ने बताया कि संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि बाढ जैसे समय में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *