नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के सहनी टोला गनौल में सोमवार की देर रात्रि गुप्त सुचना पर भवानीपुर पुलिस ने गनौल निवासी अन्नंत सहनी के पुत्र एक वर्ष से फरारी अभियुक्त मंगल सहनी को सोए अवस्था में गनौल से बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त मंगल सहनी के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा व बिनडोलिया से चार कारतुस बरामद की गई.
Total Downloads: 173
साथ में मोबाईल बरामद फोन एवं नगदी रुपया भी बरामद की है. भवानीपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा गया. ग्रामीणों के अनुसार मंगल अपराधिक छवि का था जो गंगा नदी में जलकरिया व मछुआरे के साथ समय बितता था.

युवक अपराधी छवि का था जो गनौल के बिपीन यादव, पवन यादव गिरोह का बताया जा रहा है. भवानीपुर पुलिस के अनुसार आरोपी युवक को गनौल गांव में एक महिला के घर से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया है.

