इशाकचक के भीखनपुर में दारोगा की बेटी से मोबाइल लूट की घटना के बाद उस मोबाइल को इस्तेमाल करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 अप्रैल को घटना के बाद छात्रा ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया था। तकनीकी मदद से पुलिस ने लूट का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया।
Total Downloads: 354
15, 25 और 27 सौ में बेचा गया मोबाइल पुलिस की गिरफ्त में आये परबत्ती के रवि ने बताया कि उसे अज्ञात युवक ने वह मोबाइल 1500 रुपये में बेची। उसने मोबाइल खरीदने के कुछ दिनों बाद नाथनगर के मुकेश को वही मोबाइल 25 सौ में बेच दी।

मुकेश का कहना है कि उसने भी मोबाइल कुछ दिनों तक इस्तेमाल करने के बाद नाथनगर करैला के ही रहने वाले भवेश को 27 सौ में बेच दिया। रवि कुमार उल्टा पुल के नीचे फल की दुकान लगाता है, जबकि मुकेश एमए का छात्र है। भवेश नाथनगर में ही सूता दुकान में काम करता है।

