नवगछिया: अंजनी कश्यप, डाउन मगध एक्सप्रेस के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से चलकर पटना को जाने वाली मगध एक्सप्रेस ज्यों ही डुमराँव स्टेशन से आगे बढ़ी तभी इंजन से धुआं निकलने लगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
तेज धुआं निकलता देख ड्राइवर ने अचानक से इमरजेंसी ब्रेक मारा और गाड़ी से कूदकर बाहर आ गया. उसने देखा की इंजन से तेज धुआं निकल रहा है तो तत्काल उसने अन्य बोगियों से इंजन को अलग किया.


हालांकि अचानक से इमरजेंसी ब्रेक लगने और गाड़ी के रुकने से यात्री सशंकित हो उठे और जान बचाकर गाड़ी से कूदने लगे ,वही सूचना मिलते ही रेल के कई वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
