खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव में दलित परिवारों के साथ हुई मारपीट मामले की जांच भाजपा माले के एक प्रतिनिधिमंडल ने बगरी गांव जाकर किया. प्रतिनिधि मंडल में जिला कमेटी सदस्य गौरी शंकर राय, खरीक के शाखा सचिव रामविलास यादव, जवाहर यादव थे. इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि मनोज यादव, चरित्र दास, कैलाश दास, सुमित्रा देवी व अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे.

140222-rape

मारपीट मामले की कमेटी द्वारा जांच करने के बाद भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड बिंदेश्वरी मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि मारपीट का मामला सत्य है. महादलितों को जमीन से बेदखल करने के लिए दबंगों ने इस तरह की कार्यवाही की महिला दबंगों ने महिलाओं और बच्चों को भी बुरी तरह से पीटा है. कामरेड बिंदेश्वरी मंडल ने कहा है कि जिन लोगों ने महादलित परिवारों के साथ मारपीट आगजनी और तोड़फोड़ किया है उन लोगों को पंचायत के मुखिया पिंकू यादव का संरक्षण प्राप्त है. कामरेड बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल ने अपने प्रेस रिलीज में यह भी कहा है कि मामले में मेल मिलाप करने की बात चल रही है इसमें गांव के कुछ बिचौलिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन भाकपा-माले इस तरह की घटना की भर्त्सना करते हुए सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, महादलित परिवारों को सुरक्षा देने और सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है. अगर उन लोगों की मांग को नजरअंदाज किया गया तो वे लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *