नवगछिया: गोपालपुर एवं बिहपुर विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी महा जनसंपर्क अभियान के तहत बलाहा मालपुर मुरली में चौपाल लगाया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सह महामंत्री शिवनारायण ने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार के 3 साल की उपलब्धि को जनता के बीच बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल जी के सपनों को गरीबों तक पहुंचाने का काम किया। पंडित दीनदयाल का सपना था कि देश में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे इनके तहत उज्जवला योजना हो। प्रधानमंत्री आवास योजना जन धन योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना बाल जननी योजना विभिन्न तरह की योजनाओं के बारे में बताया।
Total Downloads: 66

उन्होंने राज्य सरकार की विफलताओं को भी जनता के बीच रखा राज्य की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आज पूरे राज्य में अपहरण लूट हत्या योजना फूल फल रही है विकास ठप है इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, जिला उपाध्यक्ष गुलाबी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंदनी सरकार, मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह कुशवाहा, पूनम चोरसिया, मंडल अध्यक्ष आशीष पांडे, रवि कुमार रंजन, नीलांबर झा, दिनेश यादव और विजय सिंह कुशवाहा मौजूद थे।

