140222-rape

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा गांव के बोचाही बिंद टोली धार के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात महिला की सड़ी गली लाश को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है.  ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. लाश पूरी तरह से सड़ गल गई थी, जिस कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है. मंगलवार को भागलपुर में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. लाश को प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या या महिला की मौत 12 से 15 दिन पहले हुई होगी. ग्रामीणों का कहना है कि महिला को मारकर नदी में फेंक दिया होगा और नदी की धार पर बहते हुए महिला का शव बहत्तरा  बचाही धार के पास आ गया होगा. पुलिस ने महिला के कपड़े भी बरामद किए हैं. पर्वता के थानेदार ए के आजाद ने बताया कि सब को देखने से प्रतीत हो रहा है कि सबको अधजले सब को पानी में बहाया गया होगा और अंततः यह किनारे पर आ गया होगा. लेकिन पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. महिला के शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में वायरलेस किया गया है.  सोशल मीडिया पर महिला का ओलिया जग जाहिर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *