नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के राकेश साह ने गांव की ही नर्स सिंधू कुमारी और एक अज्ञात झोला छाप चिकित्सक के विरुद्ध पत्नी का जबरन गर्भपात करावा कर उसकी हालत गंभीर कर देने का आरोप लगाते हुए परवत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. राकेश साह का कहना है कि जब स्थिति गंभीर हो गयी तो उसने अपनी पत्नी अनीता देवी को इलाज के लिए सहरसा ले कर गये. वहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति ज्यादा खराब हो जाने के कारण उसकी मौत शनिवार को हो गयी.

राकेश साह का कहना है कि उसकी पत्नी चार से पांच मांह की गर्भ से थी. नर्स सिंधु कुमारी ने उनके घर के किसी सदस्य को जानकारी नहीं दी और पैसा ऐंठने के लोभ के कारण उसकी पत्नी को बहला फुसला कर खरीक बाजार के एक झोला छाप चिकित्सक के यहां ले जा कर गर्भ पात करवा दिया. राकेश का कहना था कि सिंधु कुमारी ने उसकी पत्न को नौ बजे दिन में खरीक ले कर गयी और रात ग्यारह बजे उसे घर ले कर आयी. घर आने के बाद उसकी पत्नी की हालत बेहद खराब थी. उसके हाथ पैर में सूजन हो गया था वह चलने फिरने के लायक भी नहीं थी. सुबह 14 जुलाई को उन्होंने अनीता को उसके मायके सहरसा ले कर गये और वहां पर सुर्या क्लिनिक अस्पताल में उसे भर्ती कराया. लेकिन स्थिति गंभीर रहने के कारण 15 जुलाई को अनीता की मौत हो गयी.

राकेश का कहना है कि वे गर्भपात करवाने के लिए कतई तैयार नहीं थे. लेकिन नर्स ने उसकी पत्नी को बहला फुसला कर पैसे भी ठग लिये और उसे ऐसे झोल छाप चिकित्सक से इलाज करवा दिया कि उसकी जान ही चली गयी. राकेश ने कहा कि वे अपनी पत्नी का शव रविवार को घर ले कर आये. राकेश साह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी छानबीन की है. पुलिस स्तर से शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया. जहां से पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को भागलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. परवत्ता पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इधर घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की भोली भाली महिलाओं को पैसे कमाने के लिए कुछ झोला छाप चिकित्सक बहला फुसला कर खरीक के एक अवैध नर्सिंग होम में लेकर जाती है जहां न तो चिकित्सक है और न ही कोई व्यवस्था. भगवान भरोसे महिलाओं का गर्भपात करवा दिया जाता है. अनीता देवी अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़ गयी है. दोनों बच्चों को पता भी नहीं है कि उसकी मां के साथ हुआ क्या.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *