नवगछिया :  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर रोष जताया. धरना प्रदर्शन में पूरे बिहार में गरीबों, पिछड़ो और महादलितों पर लगातार हमले होने नितीश कुमार के राज्य में पटना गोविंद की महादलित महिला प्रदेश कार्य के साथ भाजपा, एबीवीपी कार्यकर्ता द्वारा  जहां साड़ी खोला जाता है, वहीं जदयू कार्यकर्ता सामूहिक बलात्कार करते हैं. यहां लाल कार्ड भूदान की जमीन पर उप स्वामियों के बजाए अपराधियों का कब्जा है खरीक सीओ उपसमाहर्ता नवगछिया के हस्ताक्षरित पर्चा मिलने के बाद भी गरीबों का घर अब तक नहीं बन पाया है. लेकिन राजद के संरक्षण में रहने वाले अपराधी घरों को उजाड़ रहे हैं. धरना के माध्यम से प्रशासन से दीपक यादव सहित अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. वहीं कबूतरी देवी का इलाज सरकारी खर्च से कराया जाए. महादलित टोला में इंदिरा आवास शौचालय पेयजल के साथ पक्की सड़क का निर्माण किया जाए. एस सी एस टी थाना कांड संख्या 4/17 का पुनः मामला दर्ज किया जाए. धरना का नेतृत्व जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल कर रहे थे. इस मौके पर रामदेव सिंह जिला कमेटी सदस्य, गौरीशंकर, सुरेश कुमार, बिहारी लाल शर्मा, महंत शर्मा, रामविलास यादव, कुंदन देवी, सीता देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *