नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के राजमार्ग पर मुरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल झल्लूदास टोला तीनटंगा निवासी मनोज जयसवाल की मौत बुधवार को ही देर रात इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. मालूम हो कि एक बोलेरो के धक्के से मनोज गंभीर रुप से घायल हो गये थे. घायल अवस्था में उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. मनोज की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे जेएलएनएमसीएच से भी पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. पटना पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो जाने की सूचना है. मनोज की मौत से उनके परिजन गहरे सदमे में हैं. इधर इसी हादसे में मारी गयी अज्ञात वृद्धा के शव का शिनाख्त गुरुवार को भी नहीं हो पाया. पुलिस स्तर से शव का शिनाख्त करने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है. लेकिन वृद्धा की पहचान नहीं हो पायी. इसी हादसे में घायल रंगरा के ठेला चालक अरुण पंडित का इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है.
खरीक : हादसे में मारे गये अज्ञात की पहचान
खरीक के लगदाहा धार के पास


राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मारे गये अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नारायणपुर के रायपुर निवासी सिंटू शर्मा के रुप में की गयी है. शिनाख्त के बाद जानकारी मिली है कि चूकि शव आॅटो की अगली सीट पर था इसलिए लोगों ने उसे चालक समझा लिया लेकिन वह यात्री था. सिंटू घर से चार बजे नवगछिया के लिए निकला था. लेकिन देर रात तक वह लौट कर नहीं आया. सुबह खोज बीन किया तो पता चला कि सिंटू का शव खरीक थाने में रखा हुआ है. खरीक थाना पहुंचे रायपुर कुशाहा के मुखिया उमाकांत शर्मा, मृतक के बड़े भाई पिंटू शर्मा को पुलिस ने शव सुर्पुद किया. बता दें कि सिंटू शर्मा की मौत बुधवार को देर शाम खरीक थाना क्षेत्र के लगदाहा धार के पास राजमार्ग पर एक आॅटो और ट्रक के बीच हुए टक्कर में हो गयी थी. मौके से ट्रक चालक भागने में सफल रहा जबकि आटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है. आॅटो चालक खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के वीरवास गांव के कुंदन शर्मा का भाई बताया जा रहा है. पुलिस चालक की तलाश कर रही है.
चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा
नवगछिया : इस्माइलपूर थाना क्षेत्र के कमलाकुण्ंड के पुर्व मुखिया राजेश यादव के यहां अभिषेक उर्फ भैरा यादव ने एक पंखा, बक्ड शिट, एलईडी लाइट,व अन्य समान को चुराते हुए पकड़ा और ग्रामिणों ने पुलिस को सौंप दिया.

