अनुराधा विद्या मंदिर सह अनुराधा कम्प्यूटर सेंटर के डायरेक्टर अरविंद सर के द्वारा मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में से स्वाती कुमारी पिता फुल प्रसाद सिंह गांव काशिमपुर कदवा कुल प्राप्तांक 400, हिना कुमारी पिता विमल प्रसाद सिंह गांव काशिमपुर कदवा कुल प्राप्तांक 374,दीपकमल पिता- सच्चितानंद सिंह कुल प्राप्तांक 418 गांव श्रीपुर सम्मानित हुए।

वहीं पर डायरेक्टर अरविंद सर ने कहा कि दियारा क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस ऐसे होनहार छात्रों को अच्छी गाइड लाइन की जरुरत है। सम्मानित होने पर अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया और सफल बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया, सहयोगी शिक्षक रामबालक सर आदी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *