परीक्षा के दाैरान दाे छात्रा हुई बेहाेश, अनुमंडल अस्पताल मे करवाया गया इलाज

bseb

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन अनुमंडल के नौ केंद्रों पर प्रथम पाली में 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुए.  वहीं द्वितीय पाली में 42 परीक्षार्थी ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया.  मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में साेसल साईस की परीक्षा में 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में लाल जी मध्य विद्यालय मे परीक्षा दे रही बभनगामा की दाे छात्रा बेहाेश हाे कर गिर पडी.  जिसे एंबुलेंस मंगवा कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में इलाज के ले जाया गया.  मालुम हो कि  प्रथम पाली मे कुल 4301 परीक्षार्थीयाो ने हिस्सा लिया.  वहीं  द्वितिय पाली मे 4546 छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया.  मालूम हो की मेट्रिक की परीक्षा को लेकर अनुमंडल के नो केंद्र पर परीक्षा को लेकर विशेष चौकशी की गयी थी. प्रत्येक परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर अभिभावकों को नहीं रहने की हिदायत दी गई है.  वहीं प्रशासन द्वारा गश्ती दल, उड़नदस्ता की टीम परीक्षा में काफी चौकस नजर आ रही है़. परीक्षा को लेकर जहां दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे, वही परीक्षा में विशेष ध्यान देने के लिए वीडियोग्राफी और  सीसीटीभी कैमरा लगाया गया  है . वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के निकलते ही नवगछिया बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न हो  जाती है. नवगछिया मुख्य बाजार मार्ग पर परीक्षा केंद्र होने के कारण जाम की विकट स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिसमें कि गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है . मालूम हो कि मैट्रिक की परीक्षा को लेकर 9 केंद्र बनाए गए हैं जो बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज, रुंगटा उच्च विद्यालय, गजाधर भगत महाविद्यालय, हाई स्कूल नवगछिया, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, सावित्री पब्लिक स्कूल, नवादा उच्च विद्यालय, लालजी मध्य विद्यालय, बाल भारती स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *