नवगछिया: स्थानीय सत्संग भवन रोड में नवगछिया मेगा टेस्ट सीरीज का शुभारंभ संयुक्त रूप से भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, मुकेश राणा और अजय सिंह कुशवाहा के द्वारा किया गया।
Total Downloads: 315
उन्होंने बताया कि नवगछिया में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है ये नवगछिया के लिए गर्व की बात है वैसे छात्र जो पटना और भागलपुर नहीं जा सकते है उनके लिए वरदान साबित होगा।


बच्चे काफी कुछ यहाँ सीखते है मगर उन्हें ये पता नहीं चलता कि वो कितना सीखे है या क्या जानकारी है उनके पास ये टेस्ट सीरीज उनके लिए थर्मामीटर का काम करेगा। सुजीत और सुनील के द्वारा यह अद्भुत प्रयास किया है।
मौके पर कुमार साहब, विपुल कुमार, मुकेश कुमार, भास्कर कुमार, नवीन कुमार, रूदल कुमार , सोनू कुमार के साथ सेकरो की संख्या में छात्र मौजूद थे ।
