Total Downloads: 116
नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया. अनुमंडल कार्यालय में तत्कालीन एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश ने लिखित रूप से नए एसडीओ मुकेश कुमार को विधिवत पदभार दिया. पदभार सौपने के बाद उन्होंने नवगछिया अनुमंडल के संबंध में पूरी जानकारी दी.
पदभार कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत अनुमंडल सभागार में पूर्व एसडीओ आई ए एस डॉ आदित्य प्रकाश को समारोह पूर्वक विदाई दी गई. विदाई समारोह में अनुमंडल के सभी प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ साथ पंचायत प्रतिनिधयों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

इस मौके पर पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र व बुके देकर विदाई दी एवं उनके कार्यकाल की सराहना की तथा कहा कि नवगछिया से पदोन्नति पाकर पटना के उप विकास आयुक्त में योगदान देने पर उन्हें बधाई दी। डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि यहां जो हमे कार्य करने में सहयोग व प्यार मिला हम उसे हमेशा याद रखेंगे.

