fdsf

पटना। बीजेपी और जेडीयू के तारणहार दो नेता गिले शिकवे भुलाकर करीब आ रहे हैं और कड़ाके की ठंढ में राजनैतिक रिश्तों में गर्माहट आ रही है। पीएम के दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने मोदी के पसंद नापसंद का ख्याल रखा तो नरेन्द्र मोदी ने भी नीतीश कुमार के तारीफ में कसीदे गढ़े। इधर पूरे कार्यक्रम से कांग्रेस पूरी तरह अलग-थलग रही।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। नीतीश कुमार ने तो नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट किए जाने पर बीजेपी से रिश्ता तक खत्म कर लिया पर बदली परिस्थितियों में दोनों दल के बड़े नेता गिले-शिकवे भुलाकर करीब आ रहे हैं। अब दोनों एक दूसरे की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच पटना में हुई जुगलबंदी का ‘राज’ क्या है, ये सब जानना चाहता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *