पीएम नरेंद्र मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को फोन कर कल हुये हादसे के बाद आज उनका हाल चाल लिया. बता दें कि कल राजधानी पटना के दीघा में लालू यादव एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर पहुंचे उसी दौरान समर्थकों में माला पहनाने की होड़ लग गई जिससे मंच टूट गया और राजद प्रमुख लालू प्रसाद मंच से गिर गए.

आज पीएम मोदी ने इस बाबत ही लालू यादव से बातचीत कर उनके तबियत के बारे में जानकारी ली है. हालांकि हुये हादसे के कारण लालू यादव के कमर की हड्डी में चोट के कारण दर्द और सुजन बताया जा रहा है. इसलिय उन्हें इलाज के लिए देर रात इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के अनुसार लालू प्रसाद के कमर की हड्डी में चोट आयी है. इस कारण कमर के पास काफी सूजन और दर्द है. अब वह ठीक हैं और उन्हें डॉक्टर ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है.


