नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत में कुल15 वार्ड है.जिसकीआबादी लगभग 16500 है. पंचायत के मुखिया तनिशी सिंह द्वारा बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. जिसमें नमामि गंगे व लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत प्रखंड के पहला पंचायत पुर्ण रुपेण शोच से मुक्त पंचायत घोषित कर डीडीसी आँनंद शर्मा द्वारा मुखिया को पुरुस्कृत किया गया.

पंचायत के विभिन्न वार्ड में स्ट्रीट लाइटों से पंचायत को रौशन किया गया है साथ ही पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जल नल एवं नाला निर्माण के साथ पीसीसी सड़क का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है. वहीं मुखिया तनिशी सिंह ने बताया कि पंचायत के विभिन्न वार्ड में नल,नाली,सड़क,रोशनी की समुचित व्यवस्था के साथ बिकास पटल पर लाने का कार्य कर रही हुं.

यथाशीघ्र ही सीमावर्ती बृहद मधुरापुर बाजार,नारायणपुर रेलवे स्टेशन,बीरबन्ना चौक होने के कारण सुरक्षा की द्ष्टि से पंचायत के मुख्य सड़क व गली को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। दुसरी और बैकंठपुर दुधैला पंचायत प्रखंड मुख्यालय से गंगा नदी के पटल पर स्थापित होने के कारण पंचायत में बिकास की कार्य काफी कम है जो सिर्फ कागजों पर दिखाई देती है जहाँ पदाधिकारी भी कभी नहीं पहुंचते है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *