नारायणपुर- प्रखंड के रायपुर पंचायत के तेलडिहा में कोसी नदी के उफान से आए बाढ में बुधवार की संध्या लगभग 5:30 बजे खेत से माँ एवं पिता के साथ घर लौटने के दौरान खाई में गिरने से तेलडिहा निवासी मनोज शर्मा की पुत्री छठी कक्षा की छात्रा नविता कुमारी(12)की कोसी नदी में डुबने से मौत हो गई.

ग्रामीण गोताखोर के प्रयास से 45 मिनट बाद शव को कोसी नदी से बाहर निकाला गया.समाजसेवी सुबोध शर्मा एवं पं.स.स प्रतिनिधि कृष्णदेव शर्मा ने घटना की जानकारी भवानीपुर ओपी प्रभारी व सीओ नारायणपुर को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के अनि बिजयशंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचआवश्यक छानबीन की व पोस्टमार्टम कराने की बात कही.

वहीं छात्रा की माँ इंदु देवी भाई ब्रजैश,अंकुश एवं बहन निभा अभिलाषा का रो रो कर बुरा हाल था.वहीं मुखिया उमाकांत शर्मा ने सीओ से बात कर पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की माँग की.वहीं सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को चार लाख की मुआवजे की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *