नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नगदी व मोबाइल की चोरी चोरों द्वारा की गई है. दुकान मालिक तेतरी निवासी शंकर मंडल के पुत्र अश्वनी कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर कहा कि वह तेतरी दुर्गा मंदिर के पास मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान करता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 75
मंगलवार की देर रात चोरों ने दुकान के पीछे का तकता तोड़ कर दुकान में रखे 7 मोबाइल व रिपेयरिंग के लिए ग्राहकों द्वारा दिया गया दो मोबाइल व नकदी रुपए चोरी कर लिया गया है.

वही नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि चोरी की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

