नवगछिया: नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को नवगछिया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रीती देवी एवं नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमाण उर्फ टीएन यादव का नागरिक अभिनंदन किया गया। इसमें नवनिर्वाविचत वार्ड पार्षदों का भी नगर वासियों ने अभिनंदन किया। नगर अध्यक्ष प्रीति देवी ने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नगर वासियों ने जो जिम्मेदारी हमे सौंपी है,
Total Downloads: 79


जल्द ही ब्लीचिंग पउडर का भी छिड़काव आरंभ कराया जाएगा। इसके अलावा श्रीगोपाल गोशाला के पोखर एवं कर्मकांड भवन का जिर्णोधार एवं गोशाला परिसर में चिल्ड्रन पार्क बनाने का कार्य होगा। इसके अलावा अंधकार मुक्त नवगछिया के लिए 100 स्ट्रीट लाईट दो मिनी हाईमास्ट लाईट एवं एक हाईमास्ट लाईट लगाए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नवगछिया कचहरी परिसर में इंडोर स्टेडियाम की नींव रखी जाएगी। शहर के पानी निकासी की समूचित व्यवस्था के दिशा में पहल किया जा रहा है। कूड़ा डंपिंग की अलग व्यवस्था करने की दिशा में पहल की जा रही है।
कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्षा प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव उनकी मां मिथलेश्वरी देवी, पिता विजेंद्र यादव , उपाध्यक्ष की माता पूर्व पार्षद सोनी देवी का भी नगर वासियों ने अभिनंदन किया।
जिसमें वाणिज्य परिषद के पवन सर्राफ, प्रवीण भगत, अजय रूँगटा, प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल केजरीवाल, डॉ मुकुल पोद्दार, चंदगुप्त साह, श्रीधर कुमार, राजीव गुप्ता, सुनील जोशी, अशोक केडिया, रंजन केडिया, संदीप सराफ आदि उपस्थित थे।

