नारायणपुर: भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

नगरपारा निवासी सिट्टू कुमार ने भवानीपुर थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के जर्मनी पासवान, प्रेमा देवी, विंदुला देवी, ऋतिक कुमार, रौशन कुमार, ऋषि कुमार, गौरव पासवान तथा कृष्णदेव पासवान ने उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने खंती, लोहे की रॉड और पंजा से वार कर कई लोगों को घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से सिर पर हमला किया।

दूसरी ओर, विंदुला देवी ने भी सिट्टू, बिट्टू, सुमित समेत चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet