नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित समपार संख्या 20C/Spl. पर ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते दो दिनों तक सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों की ओर से जारी सूचना के अनुसार 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को समपार से सड़क परिचालन निर्धारित समय में बंद रखा जाएगा।
Total Downloads: 199
रेलवे के अनुसार ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के कारण दोनों दिनों सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तथा रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक समपार संख्या 20C/Spl. से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इस रास्ते से करें आवागमन
समपार बंद रहने के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। लोग जेपी कॉलेज रोड होते हुए शाहपुर चौहद्दी के समीप स्थित समपार संख्या 21C/Spl. से आवागमन कर सकते हैं।

रेलवे ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बंद समपार से गुजरने का प्रयास न करें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर अनावश्यक परेशानी से बचें।
ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित मार्ग पर सामान्य सड़क परिचालन बहाल कर दिया जाएगा। यह सूचना रेलवे अधिकारी गिरधर गोपाल सिंह की ओर से जारी की गई है।
