नारायणपुर: सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। भवानीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मधुरापुर बाजार निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 29 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक हाथ में देसी पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में की। इसके बाद भवानीपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें और इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....