नवगछिया प्रखण्ड के पकड़ा काली मंदिर के निकट एक बासा में अचानक आग लगने से 15 दिन के नवजात शिशु ग्रामीणों के मदद से बचाया गया एवं फायर ब्रिगेड को सुचना देकर बुलाया गया फिर फायर बिग्रेड के तत्कालीन मदद से आग पर काबू कर लिया गया।

ग्रामीण मितेश रंजन उर्फ बंटी शर्मा ने बताया कि राजेश कुमार के घर मे आग लगने की शोरगुल हुई तभी हमलोग घटना स्थल पर पहुचे और तुरंत फायर बिग्रेड को दुरभाष के माध्यम से सुचना दिया और तुरंत सभी आग बूझाने मे लग लग गए, तभी उसी घर मे एक बच्चे की चिख सुना तो तुरंत मौजूद ग्रामीण ने आग से जल रहे घर से बचते हुए उस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल और बच्चे आग से झुलसे बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

आग लगने से राजेश कुमार के घर मे रखे सुखा राशन, कपडा, जरुरत वाले कागज, बक्सा मे रखे जेवर और नये कपड़े और नगद रुपये भी आग के लपेट मे जल गए, अगर समय से आग पर काबू नहीं पाई जाती तो अत्यधिक जाल माल की छति होती, राजेश कुमार के घर से सटे सुबोध कुमार के पान दुकान की गुमटी मे भी लाग पकड लिया जिससे उस दुकान के रखे लगभग समान जलकर राख हो गया।

आग के भीषण रुप जबतक लेती तबतक मे फायर ब्रिगेड और ग्रामीण के मदद से आग को बुझा दिया गया और बडा घटना होने से बचा लिया गया जो कि साल के प्रथम दिन यह अशुभ संकेत हैं।वही मौके पर मितेश रंजन उर्फ बंटी शर्मा, कृष्णा,शिवम, विशाल, सोनू रजक अन्य लोगों के मदद से घटना स्थल पर मौजूद थे!

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....