नवगछिया: नवगछिया बाजार में शराब के नशे में धुत होकर उपद्रव मचा रहे युवक नवगछिया के गोपाल केडिया को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना अध्य्क्ष संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि रविवार की दोपहर गस्ती के दौरान नवगछिया के बाल भारती के पीछे सत्येंद्रनारायन रोड पर एक युवक शराब के नशे में मदहोश होकर उपद्रव मचा रहा था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 385
आने जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर न्यूसन्स फैला रहा था. मना करने पर लोगों से मारपीट भी कर रहा था. जिसके बाद गस्ती के दौरान साथ में मौजूद सस्त्र बल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.


📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
