किशोर मंडल की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश का पालन, पुलिस ने की इश्तेहार की तामील
Total Downloads: 8
नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक नामजद अभियुक्त के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया है।
पुलिस के अनुसार, नवगछिया थाना कांड में फरार चल रहे किशोर मंडल, पिता अधिकलाल मंडल, के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में उसके आवास पर इश्तेहार की विधिवत तामील की गई।

नवगछिया पुलिस ने बताया कि पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों के फरार अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए संबंधित अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा किया गया है।
पुलिस का कहना है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो कानून के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
