नवगछिया में बढ़ते अपराध पर भाकपा माले ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाकपा माले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि एक महीने के भीतर हत्या की कई घटनाओं ने आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। इसके बावजूद अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही है।

गौरीशंकर राय ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न इलाकों में मासूम बच्चे, विधवा महिला और छात्रा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक महिला की हत्या कर उसके शव को लटका दिया गया। हाल ही में नाश्ते की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की जिम्मेदारी है। ऐसे में सभी हत्या की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भाकपा माले ने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरीशंकर राय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *