बिहार पुलिस के आईजी अभियान कुंदन कृष्णन के निर्देश पर गठित एसटीएफ की स्पेशल टीम ने पचास हजार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. भागलपुर के नवगछिया इलाके के जिस अपराधी की गिरफ्तारी हुई है वह अपने भाई की हत्या का बदला लेने पंजाब से आ रहा था. एसटीएफ की टीम ने अपराधी ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
Total Downloads: 193
एसटीएफ जा रही थी पंजाब, बीच रास्ते से लौटी टीम
पचास हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ की टीम पंजाब जा रही थी. एसटीएफ के एसओजी वन की टीम पंजाब के रास्ते में ही थी कि एसटीएफ को सूचना मिली कि ब्रजेश यादव वापस अपने गांव लौट रहा है. एसटीएफ की टीम भी वापस हो गई और वापसी के दौरान नवगछिया के पास ही उसकी गिरफ्तारी कर ली गई. एसटीएफ एसपी रंजीत मिश्रा पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे.

चचेरे भाई को मारी थी 12 गोलियां
पचास हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश यादव ने अपने चचेरे भाई चंद्रशेखर यादव की निर्मम हत्या कर दी थी. एसटीएफ अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में उसने चंद्रशेखर यादव की हत्या की बात कबूली है तथा यह भी कहा है कि उसे अपने हाथों से उसने 12 गोलियां मारी थी. चंद्रशेखर यादव अपने भाई ब्रजेश यादव के प्रतिद्वंदी गुट से जा मिला था और उसी खुन्नस में ब्रजेश ने अपने चचेरे भाई चंद्रशेखर को गोलियों से भून दिया था. कई हत्याओं अको अंजाम देने वाला यह अपराधी फिलहाल छह कांडों का फरार अभियुक्त था.

सात भाई की हो चुकी है हत्या, पिता मरा था इनकाउंटर में
बृजेश यादव आठ भाई था. सात भाइयों की हत्या हो चुकी है. दस दिन पहले भी इसके एक भाई की हत्या हुई थी. इसका पिता सत्तन यादव भी इलाके का कुख्यात अपराधी था. सत्तन यादव पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. ब्रजेश की मां को भी अपराधियों ने मार दिया था. 8 भाइयों और माता-पिता में अकेले राजेश ब्रजेश यादव ही अब तक जिंदा बचा है. ब्रजेश यादव कुछ दिनों पहले मारे गए भाई की हत्या का बदला लेने के लिए ही वापस आ रहा था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
नवगछिया में गैंगवार का था प्रमुख केंद्र
गिरफ्तार अपराधी ब्रजेश यादव नवगछिया के रंगरा थाना अंतर्गत भवानीपुर का रहने वाला है. नवगछिया और आसपास के इलाकों में जारी अपराधियों के बीच अदावत और वर्चस्व की लड़ाई का एक प्रमुख केंद्र था. गैंगवार और आपसी प्रतिद्वंदिता की लड़ाई में इसने कई लोगों की हत्या की थी.
देखिये पूरी विडियो ;-

