नवगछिया : रंगरा के एसएन पब्लिक स्कूल में समाचार संकलन करने गये एक इलैक्ट्रोनिक चैनल के पत्रकार कुमार स्मृति के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने और कैमरा, मोबाइल व आईडी छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत कुमार स्मृति ने रंगरा थाने में लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. रंगरा पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार को सुबह कुमार स्मृति खबर संकलन के लिए विद्यालय गये थे.

स्थानीय लोगों का कहना था कि स्कूल में फीस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और किताब स्कूल से ही लेने को बाध्य किया
जा रहा है. कुमार स्मृति का कहना है कि इस बाबत जब उसने विद्यालय के प्रचार्य कौशल किशोर शर्मा से पूछा तो वे आग बबूला हो गये और उनका कैमरा, मोबाइल और आईडी छीन लिया. इसके बाद पत्रकार ने मामले की सूचना थाने तो दी. रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय पहुंच कर पत्रकार को मोबाइल, कैमरा और आइडी दिलवाया.

घटना की बाबत थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, कानून संगत कार्रवाई की जायेगी. इधर विद्यालय के संचालक कौशल किशोर शर्मा ने कहा कि आरोप निराधार है. उन्हें जबरदस्ती ऑन रिकार्ड बोलने के लिए बाध्य किया जा रहा था. इसके बाद उन्होंने कैमरा और मोबाइल ले लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *