नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के मख्खातकिया में शनिवार के दोपहर में स्थानीय लोगों द्वारा बीड़ी पीकर भूसा पर फेंक दिया. फेंकने के तुरंत बाद भूसा आग तेजी से पकड़ लिया. आग पकडऩे से वहां पर बहुत दिनों से खराब रखे जीप गाड़ी में आग धर लिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
जिसमें कि गाड़ी जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार यह आग मख्खातकिया वार्ड 15 निवासी सुबोध सिंह के बासा में लगा था.

स्थानीय लोगों की मदद व मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग से किसी तरह की कोई जान माल की नुकसान नहीं हुआ है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

