नवगछिया : नवगछिया बाजार स्थित पोस्ट आफिस रोड के पास बाल भारती विद्यालय में नवगछिया के पूर्व एसपी एवं पटना डीआईजी के रूप में पदोन्नत हुए पंकज कुमार सिन्हा को एक समारोह का आयोजन कर विदाई दी गयी. मालूम हो कि श्री सिंहा ने करीब ढाई वर्षों तक नवगछिया में एसपी के रूप में अपना योगदान दिया.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर डीआईजी विकास वैभव मौजूद थे. कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री सिंहा के कार्यकाल की सराहना की. मौके पर नवगछिया पुलिस द्वारा पंकज सिन्हा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

सम्मानित करने में नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन व अन्य भीबठे. मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनको सम्मानित किया. इस मौके पर नवगछिया बाजार के कई लोग मौजूद थे. जिनमें समाजसेवी अजय कुमार रुंगटा, पवन सर्राफ अन्य कई लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *