नवगछिया : इंटर की परीक्षा में पांचवें दिन शनिवार को नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान चीट लेकर नकल कर रही छात्रा को जांच के दौरान केंद्राधीक्षक ने पकड़ा और परीक्षा से निष्कासित कर दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान छात्रा बिहपुर प्रखंड के बभनगामा निवासी की पुत्री चीट के माध्यम से परीक्षा में नकल कर रही थी.

परीक्षा से निष्कासित किए जाने के बाद परीक्षार्थी को पुलिस अभिरक्षा में नवगछिया अनुमंडल न्यायालय भेजा गया. जहां न्यायालय द्वारा दो हजार अर्थदंड की राशि जमा करने के बाद छात्रा को मुक्त किया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

