नवगछिया  : नवगछिया अनुमंडल का नारायणपुर प्रखंड राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना काल से ही संघ की रणनीति में सक्रिय रहा है.यही कारण है कि संघ की एक शाखा का संचालन करने अटल जी 1960 से 1970 के दशक में दो बार नारायणपुर पहुंचे थे और दोनों बार दस दस दिन से अधिक समय तक यहां रहे थे. उस समय के संघी कहते हैं कि वे स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ जयप्रकाश महाविद्यालय के मैदान में संघ की कक्षाओं का संचालन करते थे और शाम में कबड्डी खेला करते थे. भाजपा नेता दिनेश यादव का कहना है कि उस समय अटल जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता घूम घूम कर पार्टी के लिए चंदा भी इकट्ठा भी करते थे. दिनेश यादव कहते हैं कि आजभाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. इसे यहां तक पहुंचाने मेंअटल जी के खून पसीने की मेहनत है.

राशन कम तो भाषण भी कम

उस समय भाजपा की राजनीति अपने शैशव काल में थी. पार्टी में फंड का आभाव था. इसी दौड़ में अटल जी जगह जगह चंदा इकट्ठा करने के अभियान पर थे. वर्ष 1980 में वे नवगछिया बाजार समिति के मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष साहू बताते हैं कि उस समय संगठन की तरफ से कुल एक लाख रूपये बतौर चंदा देना था. लेकिन नवगछिया के भाजपाईयों ने काफी कम राशि दी. आज भी वह वाकया भाजपा नेताओं को याद है. जब अटल जी को संबोधन करने कहा गया तो उनका कहना था कि राशन कम है इसलिए वे भाषण भी कम देंगे. हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में विस्तार से कार्यकर्ताओं को अपनी रणनीति बतायी थी.

सत्ता पक्ष और विपक्ष में शोक की लहर

अटल जी के निधन की सूचना मिलते ही नवगछिया के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में शोक ही लहर है. विपक्षी दल राजद के अरूण कुमार यादव, कांग्रेस नेता गौरव राय, महमूद गजनवी, मो आजाद, नीलकमल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है तो दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने अश्निश्चित समय के लिए सारे कार्यक्रमों को स्थागित कर दिया है. विनोद कुमार मंडल ने कहा किभाजपा ने अपना प्रणेता खो दिया है. अटल जी के साथ यादों का जिक्र करतेहुए विनोद मंडल भावुक हो जाते हैं. इधर पूर्व सांसद अनिल यादव, मनोज कुमार पांडेय, महंथ नवल किशोर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष व खगड़िया के जिला प्रभारी सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा, राजेश मणि, अशोक केडिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जयसवाल, गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार, शिक्षा विद आरके साहू, क्रेडल पारा मेडिकल के कार्यकारी निदेशक अमित कुमार, जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष रवि कुमार आदि अन्य ने भी शोक संवेदना वयक्त किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *