नवगछिया: गुरुवार को जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वरी सिंह निषाद के आवास पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू नेता सोनू जयसवाल ने और संचालन रवि कुमार ने किया। इस बैठक में युवा जदयू के नई कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया।
Total Downloads: 116
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के लिए सीराज साह, सुशील कुमार और शुभम कुमार का नाम निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला कमेटी की रूपरेखा तैयार की गई। ज्ञात हो युवा जदयू की प्रदेश कमेटी में बदलाव के बाद जिला कमिटी भंग कर दी गई थी। इसके बाद से युवा जदयू की नई कमेटी के गठन की कवायद शुरू कर दी गई।

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए युवा कमेटी का गठन शीघ्र ही होना आवश्यक है इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रेश्वरी सिंह निषाद, जिला प्रवक्ता मिलन सागर,उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल,विमलदेव राय, शाहिद राजा, घनश्याम यादव,सोनू जयसवाल,रवि कुमार, पवन सिंह मंजूद थे।
