नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के सावित्री पब्लिक स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर आयोजित शिक्षक दिवसमें कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्धघाटन नवगछिया एसपी निधि रानी , नगर पंचायत के अध्यक्षा प्रीति कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद वर्मा नें सामूहिक रूप से पुष्प अर्पित कर एवं केक काट कर किया. इस अवसर पर नवगछिया एसपी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता हैं, शिक्षकों का सम्मान करतें रहें, सम्मान से व्यक्ति महान बनता हैं.

तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंधिया मकंदपुर के प्राधानाचार्य सीपीएन चौधरी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर शिक्षकदिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया.

प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय में भी शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रभारी विनय कुमार यादव, विजय कुमार, पंचानंद कुमार ने राधाकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि डा राधाकृष्णा ने देश ही नहीं विदेश में भी भारत का मानसम्मान बढाया. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी प्रासंगितक है.

प्राथमिक विद्यालय सिंधिया मकंदपुर में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका दुर्गा देवी को शिक्षक दिवस के दिन समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. इस अवसर पर राजकिशोर साह, विनोद भग, ऐशु कुमारीजय कुमार, तेजस्वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सीपीएन चौधरी, अमित कुमार, अशोक चौधरी, यमुना प्रसाद चौधरी, जवाहर चौधरी, राजकुमार चौधरी, नवीन चौधरी, सुभाष चौधरी आदि अन्य भी थे.

शिक्षक दिवस के अवसर पर अंगिका के प्रथम ध्वनी वैज्ञानिक अखिल भारतीय अंगिका साहित्य विकास समिति के संस्थापक रमेश आत्मविश्वास अवकाश प्राप्त शिक्षक को गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन कुमार एवं गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण बिहारी के द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. बिहपुर बभनगामा के सीपीएम पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया
गया.

जे पी कॉलेज नारायणपुर में बुधवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकों का सम्मान छात्र व छात्रा द्वारा किया गया.कॉलेज के प्रशाल भवन में छात्रों ने लघु नाटक की प्रस्तुति दिया.प्राचार्य विभांशु मंडल ने गुरु का शिष्य के जीवन में महत्व को बताया.अभाविप के कार्यकारणी सदस्य सुमित कुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन मे गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है.

रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा एक आदर्श शिक्षक के रूप में याद किए गए. इस अवसर पर जगह जगह कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद बीडीओ रंगरा चौक, रघुनंदन आनंद, प्रखंड प्रमुख, प्रवीण कुमार पंकज उर्फ पवन यादव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रघुनंदन आनंद ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक के बताए गए मार्ग पर चलकर ही कोई भी aछात्र-छात्राएं अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *