नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के NH31 मकंदपुर चौक के पास ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो , सह गायन वादन प्रशिक्षण केंद्र , म्यूजिक वर्ल्ड का उद्धघाटन पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव , सावित्री पब्लिक स्कूल के निर्देशक राम कुमार साहू , गायक मिथुन महुआ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने बताया कि नवगछिया की धरती का यह पहला ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग स्टूडियो प्रचार प्रसार में काफ़ी आगे बढ़ेगा । वहीं शिक्षावृद्ध राम कुमार साहू ने कहा कि बच्चों को गायन वादन के लिए नवगछिया तथा आस-पास के लोग लिए भागलपुर ,पटना , लखनऊ सहित अन्य जगह जाते थे, जिसका व्यवस्था अब नवगछिया में भी हो गया , ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इससे काफ़ी लाभान्वित होंगें ।

मौके पर स्टूडियो के संचालक धरती पुत्र मोनू कुमार एवं दिनेश कुमार ने बताया कि ऑडियो और वीडियो के डिजिटल मिक्सिंग के साथ साथ गायन वादन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा , टीवी के रियलिटी शो के लिए यहां अलग से तैयारी की जाएगी ।

मौके पर धरती पुत्र मोनू , उमेश कुमार , सत्यम कुमार , कुमार सोनू सहित कई अन्य गण्य मान्य उपस्थित थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *