नवगछिया: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन आज गुरूवार को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन पहुचे। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के चार वर्ष पुरा होने पर देश भर में पार्टी के नेतागण, पदाधिकारीगण और कार्यकर्तागण घर-घर जाकर योजना का जानकारी देगे साथ ही केन्द्रीय योजना के लाभर्थी का सम्मान भी करेगे।
Total Downloads: 116
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास को ध्येय बना समाज के हर क्षेत्र में विकाश कर रहे है जिससे कि समाज के सभी वर्ग में पार्टी के प्रति विश्वाश बढ़ा है। उन्होंने जोकीहाट उपचुनाव के बारे में बताया कि वहाँ की जनता पुरी तरह से वंशवाद के खिलाफ है और एन डी ए गठबंधन के प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करेगे।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध कुशवाहा,जदयु नेता विरेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, जेम्स, गोपाल ताँती, राजकुमार रजक, कैन्हया केडिया, कौशल जयसवाल, मो नईम, प्रेम कुमार, उपन्द्रे पोद्दार, संजय शर्मा, सलिल कसेरा, राकेश, बंटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थें
