नवगछिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार; देसी मस्केट और 275.5 लीटर शराब जब्त

दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस अलर्ट, अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ चलाया अभियान

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

नवगछिया। दीपावली, काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस ने अवैध शराब, मादक पदार्थों और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई में 275.5 लीटर निर्मित देसी शराब, एक देसी मस्केट, तीन वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके अलावा 180 लीटर देसी शराब को नष्ट किया गया।

वाहन जांच के दौरान देसी मस्केट के साथ आरोपी गिरफ्तार

7 नवंबर को ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। जांच के क्रम में उसके पास से एक देसी मस्केट बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टोटो से 200 लीटर देसी शराब बरामद

गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टोटो से 200 लीटर देसी शराब बरामद की। इस मामले में धनवीर कुमार और उदय मंडल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब के साथ टोटो को भी जब्त किया।

परबत्ता थाना क्षेत्र में भी छापेमारी

परबत्ता थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 47.5 लीटर देसी शराब जब्त की। वहीं, 9 अक्टूबर को हुए मारपीट के एक मामले में भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पर्व-त्योहार के मद्देनजर नवगछिया पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *