नवगछिया। वर्दी में क्यूआर कोड के जरिए आर्थिक मदद मांगने के मामले में नवगछिया पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी वैभव शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही धनंजय पासवान को लाइन हाजिर कर दिया है। सिपाही पर लोगों की मदद के नाम पर क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से पैसे मांगने का आरोप है।

एसपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की जांच की जिम्मेदारी नवगछिया एसडीपीओ को सौंपी गई है। एसडीपीओ पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्दी का इस्तेमाल कर नियमों के विरुद्ध किसी भी तरह की आर्थिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में तत्काल कार्रवाई कर पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।

फिलहाल धनंजय पासवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो चुकी है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *