नवगछिया : नवगछिया शहर के गोशाला रोड एवम प्रोफेसर कॉलनी में शुक्रवार की देर रात हुई भीषण चोरी के मामले में नवगछिया पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों में नवगछिया मुसहरी पट्टि के बुधो महतो के पुत्र शिवम कुमार महतो, प्रोफेसर कॉलनी निवासी ईश्वर रजक के पुत्र चंदन कुमार, मुमताज मुहल्ला निवासी गोलू कुमार पिता स्वर्गीय दिलीप राम और नीरज कुमार पिता परमानंद सिंह सामिल हैं.
Total Downloads: 385
नवगछिया थाना अध्य्क्ष संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि गिरफ़्तार चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. न्यायलय ने नीरज कुमार, चंदन कुमार, गोलू कुमार को नाबालिग पाते हुए बाल सुधार गृह भागलपुर भेजा गया है जबकि शिवम कुमार महतो को जेल भेज दिया गया है.


मालूम हो की शुक्रवार की देर रात नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के कर्मी मीणा कुमारी और देवेंद्र प्रसाद शर्मा के घर लाखों के जेवर व नगदी की चोरी की गयी थी. चोरी की घटना के बाद पुलिस लगातार चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.
