नवगछिया : नवगछिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह से ही आरक्षण कार्यालय में स्थित कंप्यूटर में खराबी होने के कारण यात्रियों को टिकट बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मशीन ठीक करने आए इंजीनियर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह कब तक ठीक हो जाएगा उन्हें भी नहीं पता है. मालूम हो कि आसपास के कई इलाकों से नवगछिया रेलवे स्टेशन आकर लोग अपने यात्रा के लिए टिकट बनवाते हैं. दो दिनों से कंप्यूटर में खराबी आने की वजह से लिंक बाधित है का बोर्ड आरक्षण कार्यालय पर टंगा हुआ है, जिस वजह से यात्री आरक्षण कार्यालय तक पहुंच कर वापस लौटना पड़ रहा है.
Total Downloads: 313
मनिया मोर निवासी मोहम्मद समीर ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना है कल से वो टिकट बनाने को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं, इसके अलावा नया टोला निवासी राहुल कुमार और निशांत चौरसिया भी अपना टिकट बनाने को लेकर बार-बार आरक्षण कार्यालय आकर लौट रहे हैं. इसके अलावा व्यव्सायी राज मेहता और उसके मित्र ललन कुमार मंडल को भी अपनी यात्रा के लिए टिकट बनवाने नवगछिया आरक्षण कार्यालय पहुचे मगर आरक्षण कार्यालय बाधित होने की वजह से निराश वापस लौटना पड़ा.

वहीँ लिंक ठीक करने आये इंजीनियर ने बताया कि लिंक के लिए जो स्टेशन पर तार लगाया गया है उससे अर्थ नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से लिंक बाधित है वहीं उन्होंने बताया कि कल खगड़िया से सीनियर इंजीनियर आएंगे जिसके बाद नया केबलिंग किया जायेगा जिसके बाद आरक्षण कार्यालय चालू कर लिया जायेगा.

