नवगछिया – कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 सोमवार को इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 4 निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई.
Total Downloads: 116
मालूम हो कि सुरेश यादव कुर्सेला से वो ट्रेन पर आ रहे थे कि नवगछिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने नवगछिया जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी. सुचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा.

जहां पर जीआरपी पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. अनुमंडल अस्पताल में परिजन के पहुंचते ही अस्पताल गमगीन हो गया. वहीं मृतक सुरेश यादव के घरों में मातम छा गया है.

