नवगछिया : नवगछिया के मकनपुर चौक से लेकर तेतरी जीरोमाइल तक एनएच 31 किनारे बालू गिट्टी कारोबारी द्वारा अतिक्रमण के किए जाने एवं सर्विस रोड पर गैरेज संचालित किए जाने को के मामले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है. एनएच पर हुए अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने एनएचआई के पदाधिकारी के साथ सर्विस रोड एवं एनएच के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने को लेकर समीक्षात्मक बैठक की.

बैठक के दौरान एसडीओ ने एनएचएआई के पदाधिकारियों को सर्विस रोड एवं एनएच के किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बताया कि अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार करने के बाद प्रथम चरण में उन लोगों को नोटिस निर्गत कराया जाएगा.

नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि एनएच 31 के कारण बालू गिट्टी डंप किए जाने एवं सर्विस रोड गैरेज में तब्दील हो जाने के कारण वाहन सड़कों पर लगती है. जिस कारण पढ़ाया जा जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम के कारण लोगो को घोर परेशानी का सामना करना पड़ता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *