भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद सांसद के बीच ठनी
आरोप प्रत्यारोप का दौर परवान पर

गोपालपुर : नवगछिया भाजपा का अंतर्कलह अब सतह पर आ चुका है. नवगछिया भाजपा जिला अध्यक्ष वह पूर्व सांसद अनिल यादव के बीच ठन गई है. दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर परवान पर है.मालूम हो कि नवगछिया जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा पूर्व सांसद सह वरीय भाजपा नेता तिनटंगा करारी निवासी अनिल कुमार यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आवेदन नवगछिया थाना में देने के बाद भाजपा का अन्तरकलह सतह पर आ गया है.

पूर्व सांसद ने की मामले की जाँच की मांग
गुरुवार की सुबह अपने तिनटंगा करारी स्थित आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों को पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि क्षेत्र में मेरी बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर मेरे ऊपर षडयंत्र के तहत पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा मेरी छवि को धूमिल करने हेतु झूठा व मनगढंत आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है. मैंने अपने जीवन में कभी हत्या की राजनीति नहीं की है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करने की माँग पुलिस के पदाधिकारियों से की है. श्री यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धरना देने के आरोप में पूर्व में छः साल के लिये श्री मंडल को निकाला गया था. नवगछिया में भी जालसाजी का मुकदमा इन पर दर्ज है. ठेकेदारी में भी घटिया कार्य करने के आरोप इन पर हैं. श्री यादव ने कहा कि मैं अपने अधिवक्ता से कानूनी सलाह लेकर इन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करूँगा. उन्होंने कहा कि श्री मंडल दूसरे नेता के कहने पर ओछी राजनीति के तहत इस तरह के निराधार आरोप लगा रहे हैं. जिससे मुझे काफी मानसिक वेदना हो रही है मौके पर ही भाजपा नवगछिया उपाध्यक्ष द्वय क्रमशः गुलाबी सिंह व आलेक सिंह ने बताया कि पार्टि की बात को पार्टी स्तर पर सुलझाना चाहिये. ना कि बाहर ! भाजपा जिलाध्यक्ष ने मर्यादा को तार-तार किया है. बैठक में इस तरह की कोई बात नहीं हुई थी. झूठा व मनगढंत से आरोप वरीय नेता पर लगाकर इन्होंने पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाया है.
क्या है जिला अध्यक्ष का आरोप
नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल का कहना है कि उनके मोबाइल नंबर 9939404318 पर 9379637377 से सुनील पांडेय नाम के व्यक्ति का फोन 23 मार्च को शाम 20:47 में आया. उक्त फोन से उन को जान मारने की धमकी दी गई. इस क्रम में गाली गलौज एवं अन्य नेताओं के बारे में भी अभद्र बातें कही गई. अपने लिखित आवेदन में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहां है कि घटना का कारण 22 मार्च को ही खरीक के मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा की बैठक में पूर्व सांसद करारी 3 टन का निवासी अनिल यादव भी मौजूद थे. जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें धमकी दिया है वह व्यक्ति सुनील पांडेय सोशल मीडिया पर अनिल यादव का गतिविधि डालता है. सुनील पांडे मेरे बारे में भी अभद्र बातें सोशल मीडिया पर लिखते हैं. जब यह शिकायत उन्होंने अनिल यादव से बैठक में किया तो अनिल यादव भरत गए और उन्हें धमकाया भी. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल का कहना है कि बैठक में हुए घटना के कारण ही उन्हें मोबाइल से जान मारने की धमकी दी गई है. मुझे आशंका है कि मेरे विरुद्ध साजिश की जा रही है. उक्त लोगों द्वारा मेरे विरुद्ध किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है. विनोद मंडल ने कहा है कि उन्होंने पूरे घटना क्रम से प्रदेश नेतृत्व और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को अवगत करा दिया करा दिया है.
कौन हैं सुनील पांडेय
पूर्व सांसद अनिल यादव का कहना है कि वे सुनील को पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जानते हैं. वे इसी रूप में सुनील को पहचानते भी हैं. इधर मोबाइल फोन पर हुए बात चीत में सुनील पांडेय ने कहा कि अनिल सर से उनका पारिवारिक सम्बन्ध है. लेकिन उनसे अब तक एक बार ही मिले हैं. वे आज तक नवगछिया या भागलपुर आये भी नहीं हैं. लेकिन अनिल सर का कुछ गतिविधि उपलब्ध हो जाता है तो उसे सोसल मिडिया में पोस्ट कर देते हैं. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है.
कहते हैं नवगछिया थाना अध्यक्ष
नवगछिया के थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि जिला अध्यक्ष का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

