खरीक : नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर ब्रह्म बाबा स्थान के समीप गंगा नदी में स्नान करने आये पूर्णियां जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पण्डितबासा निवासी कामलेश्वरी मंडल के पुत्र अजित कुमार16 वर्ष की मौत नदी में डूबने से हो गयी. किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर ख़रीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पांडा के निर्देश पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुँची. स्थानीय पूर्व जनप्रतिनिधि विजय मंडल और अन्य लोगों की भागीदारी से स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया.
Total Downloads: 78
अजीत और मनोहर मोटरसाइकिल से भोला बाबा को जलाभिषेक करने देवघर जा रहा रहे थे. रास्ते में जहान्वी चौक के समीप ब्रह्म बाबा स्थान गंगा घाट पर जल भरने नदी में गया. स्नान करने के क्रम में किशोर नदी के तेजबहाव में बह गया.

पूर्व पार्षद विजय मंडल ने बताया की किशोर के डूबने के ठीक बाद एनडीआरएफ की टीम को अविलम्ब घटना स्थल भेजने के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को सूचना दी लेकिन पदाधिकारियों ने गंभीरता से नही लिया. देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नही आयी.लाश खोजने के लिए देर रात एनडीआरएफ की टीम नही आयी थी.

जिससे लोगों में प्राशासन के प्रति काफी आक्रोश है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर ख़रीक सीओ विनय शंकर पांडा नई कहा कि मैं विभागीय प्रशिक्षण में भाग लेने पटना आया हुआ हूँ. नदी में किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस को स्थल पर भेजा. स्थानीय गोटाखोरों को लगाया गया है. हल्का करमचारी को भेजकर मामले की जांच करायी गयी है.

