नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत द्वारा संचालित नवगछिया के एन एच 31 के बस स्टैंड के पास बने भवन का उद्घाटन मंगलवार को पटना से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रिमोट से किया. पटना से ही शिलापट्ट का उद्घाटन किया गया. इसके बाद स्थानीय स्तर पर नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम कुमार उर्फ डब्लू यादव ने फीता काट कर बस स्टैंड भवन का उद्घाटन किया.
Total Downloads: 186
इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि बस स्टैंड भवन करीब एक करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है. नवनिर्मित बस स्टैंड में यात्रियों के लिये सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं और इस प्रकार का बस स्टैंड भवन मॉडल स्टैंड की श्रेणी में आता है.

इस अवसर पर नवगछिया नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों, विवेकानंद मंडल, विनोद भगत, दीपक कुमार, मो अंजार, मदन प्रसाद शर्मा आदि अन्य भी थे.

