नवगछिया : नवगछिया के खगड़ा निवासी संस्कृत के शिक्षक नीरज कुमार को नवगछिया डॉट कॉम का जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया. नवगछिया डॉट कॉम प्रबंध समिति की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया और बैठक में ही सर्वसम्मत घोषणा की गई कि नीरज को जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया जाए.
Total Downloads: 167
मालूम हो कि नीरज एक बेहतर शिक्षक और विद्वान होने के अलावा एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता हैं. नीरज एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं. खासकर सुबह-सुबह WhatsApp ग्रुपों में अगर नीरज पंचांग ना डालें तो कई लोगों के दिन की शुरुआत संतोषजनक नहीं होती है.

मालूम हो कि नीरज लतीपुर गौरीपुर उच्च विद्यालय में संस्कृत के शिक्षक हैं. नवगछिया डॉट कॉम की टीम में जुड़ने के बाद नीरज कुमार ने बताया कि नवगछिया डॉट कॉम की टीम में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसका निर्वहन करने का वह हर संभव प्रयास करेंगे. नीरज ने कहा कि नवगछिया डॉट कॉम करीब 7 वर्षों से सोशल मीडिया के पाठकों को निस्वार्थ भाव से खबरों से रूबरू करा रहा है. टीम में जुड़ना उनके लिए गौरवपूर्ण क्षण है.

