नशे में धुत गुरूजी अपने दोस्तों के साथ झूमते हुए जा रहे थे कि पुलिसवालों की उनपर नजर पड़ गई, पुलिस को देखते ही गुरूजी के साथ उनके साथी लड़खड़ाते हुए भागने लगे लेकिन नशे का सुरूर इतना चढ़ गया था कि गिर पड़े और पुलिस ने सबको दबोच लिया।

घटना पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है जहां एक शिक्षक सोमवार को अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब पीकर कोहॉवा गांव जा रहा था, नशेे में धुत सभी लोग लड़खड़ाते कदमों से जा रहे थे। इसी क्रम में दनियावां पुलिस की गश्ती दल की नजर उनपर पड़ गई।

पुलिस ने सबको रुकने का इशारा किया लेकिन  सभी तेज कदमो से भागने लगे और लड़खड़ाते हुए गिर पड़े। पुलिस बल ने चारों को दबोच लिया। दनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच क्रम में चिकित्सकों ने अधिक मात्रा में अल्कोहल लेने की पुष्टि की है।जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

शराब के साथ मां बेटा गिरफ्तार

औरंगाबाद  पुलिस ने गश्ती के दौरान राजा बिगहा मोहल्ला से 30 लीटर महुआ शराब के साथ मां-बेटा को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कमला कुंअर एवं उसके पुत्र संजय चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से शराब के अलावा 30 किलो जावा महुआ बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बताया कि दोनों के द्वारा शराब बेचने की सूचना लगातार मिल रही थी। पुलिस शराब बरामद करने में लगी थी। पहले भी कई बार छापेमारी की थी परंतु सफलता नहीं मिली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मां की आड़ में संजय चौधरी बेचता था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया है।

इस बार पुलिस को देख संजय भागने का प्रयास किया परंतु वह सफल नहीं रहा। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नई उत्पाद नीति के तहत कांड दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

शराब के नशे में धुत चार युवक गिरफ्तार

रविवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने स्टेशन गोलंबर के पास से शराब के नशे में धुत रिटायर्ड सचिवालय सहायक के पुत्र कृष्ण कुमार सहित तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की पहचान चितरंजन कुमार, विनय और पिंटू के रुप में हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *